img-fluid

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज पेश करेंगे योगी सरकार का पेपरलेस बजट

February 22, 2021

लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे विधानसभा में उत्तर प्रदेश का 2021-22 का बजट प्रस्तुत करेंगे। इस बार योगी आदित्यनाथ सरकार पेपरलेस बजट पेश करेगी। बजट का स्वरूप साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

वित्त मंत्री ने बताया बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा। बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बजट 2021-22 उत्तर प्रदेश सरकार का पहला पेपर लेस बजट होगा।


डिजिटल माध्यमों से बजट की प्रस्तुति की तैयारी भी की जा चुकी है। इससे पहले मंत्री व विधायकों को आईपैड पर बजट देखने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सरकार के वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में बुनियादी ढांचे पर फोकस होगा। इसके अलावा एक्सप्रेस वे परियोजनाओं को भी गति प्रदान करने की व्यवस्था करने की प्रबल सम्भावना है। बजट में किसान, युवा, छात्र तथा महिला के साथ हर वर्ग के लिए इस बजट में कुछ नई घोषणाएं होने की उम्मीदें हैं। चुनावी वर्ष का बजट होने के नाते इसके जरिये विभिन्न वर्गों को भी साधने का भी प्रयास किया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • रोजगार के मुद्दे पर राहुल का प्रधानमंत्री पर तंज, कहा- सुने जन के मन की बात

    Mon Feb 22 , 2021
    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी कभी तो जन के मन की भी आवाज सुनें। रोजगार के मसले पर केंद्र को घेरते हुए कांग्रेस सांसद राहुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved