विदेश

इंडोनेशिया के इस्लामिक सेंटर की बड़ी मस्जिद में लगी आग, विशाल गुंबद ढहा

जकार्ता । इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) स्थित इस्लामिक सेंटर की बड़ी मस्जिद (Mosque) में बुधवार को आग (fire) लग गई। इसी दौरान मस्जिद का विशाल गुंबद ढह गया। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

जकार्ता इस्लामिक सेंटर में आग के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनमें दिखाया गया है कि मस्जिद का गुंबद गिर गया है। गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। गुंबद की मरम्मत चल रही थी, इसी दौरान आग लगने से वह तबाह हो गया।


इंडोनेशिया के मीडिया के अनुसार यह घटना बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 दमकलें मौके पर पहुंची व आग पर काबू किया। वीडियो फुटेज में मस्जिद का गुंबद ढहने से ठीक पहले वहां से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आग लगने की घटना के वक्त इस्लामिक सेंटर का जीर्णोद्धार चल रहा था। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है और इमारत में काम करने वाले ठेकेदारों से पूछताछ की है।

20 साल पहले भी लगी थी मस्जिद में आग
इस इस्लामिक सेंटर परिसर में विशाल मस्जिद के अलावा शैक्षणिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं। मस्जिद के गुंबद में पिछली बार लगभग 20 साल पहले मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। अक्तूबर 2002 में लगी आग को बुझाने में पांच घंटे लगे थे।

Share:

Next Post

गुरुवार के दिन कर लिए अगर ये उपाय, भगवान विष्णु की होगी कृपा, दूर होगी तंगी

Thu Oct 20 , 2022
नई दिल्‍ली। विष्णु भगवान (Lord Vishnu) को संपूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति के रूप में देखा जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ही इस सृष्टि के पालनकर्ता है. भगवान विष्णु को नारायण और हरि (Narayan and Hari) भी कहा जाता है. पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु परमेश्वर (Lord Vishnu Parameshwara) के तीन रूपों […]