टेक्‍नोलॉजी

Fire Boltt ने भारत में लॉन्‍च की नई स्‍मार्टवाच, मिलेंगे ये जबरदस्‍त फीचर्स

नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ring Plus को भारत (India) में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ 1.91 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसे लेकर दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाली वॉच है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ स्क्वॉयर डायल दिया गया है।


Fire-Boltt Ring Plus के साथ 1.91 इंच की एचडी फुल टच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240*280 पिक्सल है। इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। Fire-Boltt Ring Plus की कीमत 2,499 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा Fire-Boltt की साइट से हो रही है।

Fire-Boltt Ring Plus के साथ पुल मेटल बॉडी मिलती है और इसे पांच स्ट्रैप कलर, ब्लैक, ब्लू बिंज, रेड और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। Fire-Boltt Ring Plus के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा।

Fire-Boltt Ring Plus में क्विक एक्सेस फीचर भी मिलती है जिसकी मदद से आप डायलपैड, कॉल हिस्ट्री, सिंक कॉन्टेक्ट आदि को तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें SPO2 सेंसर मिलता है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग भी है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ कॉलिंग फीचर है और इसके लिए इसमें माइक्रोफोन और इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। इस वॉच से आप फोन के कैमरे को भी ऑपरेट कर सकते हैं।

Share:

Next Post

Samsung जल्‍द लेकर आ रहा नया 5G स्‍मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Wed Nov 16 , 2022
नई दिल्‍ली। टेक कंपनी Samsung के नए स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy A54 5G मॉडल का पूरा डिजाइन अभी सामने आया है. नए रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं. लीक हुए रेंडर्स को 91Mobiles द्वारा शेयर किया गया था, जिन्होंने जाने-माने टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर उर्फ ​​​​ऑनलीक्स के साथ पार्टनरशिप की. Galaxy A54 5G गैलेक्सी ए53 मॉडल का उत्तराधिकारी […]