
इंदौर। इंदौर (Indore) के चोइथराम हॉस्पिटल (Choithram Hospital) के पास एक कार-ऑटो डीलिंग गैराज (Car & Auto Dealership Garage) में आग (Fire) लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 4 से 5 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved