
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर आठ स्थित होटल कृष्णा में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। विभाग ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं। अभी तक दो शवों को होटल से निकाला जा चुका है और आग बुझाने का काम जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved