
शाजापुर। शाजापुर (Shajapur) से 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे (National Highway) पर स्थित होटल जैन पथ पर इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) की इंदौर से ग्वालियर जा रही निजी यात्री बस में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों में हडक़ंप मच गया और वे बस से निकल भागने लगे। इसी बीच शिवपुरी का एक चार वर्षीय मासूम अन्य पिता अभिषेक जैन बस में ही रह गया। बस की आग इतनी विकराल हो गई थी कि कोई उसे बचाने नहीं जा सका और आग बुझने के बाद बालक का शव बस की सीट के नीचे कंकाल के रूप में मिला। बस में न आपातकालीन गेट था न अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था नहीं थी। घटना के बाद बस चालक और क्लीनर फरार हो गए।
होटल पर रुकी थी बस इसलिए यात्रियों की जान बच गई
बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। जब आग लगी तब बस होटल जैन पथ पर आकर रुकी थी और कई यात्री नीचे उतर गए थे। तभी बोनट पर पहले धुआं दिखाई देने लगा और अचानक आग लग गई। आग बढ़ती देख बस में सवार यात्रियों को खिडक़ी तोडक़र बाहर निकाला। भगदड़ में 4 वर्षीय मासूम अन्य यात्रियों के पैरों तले दब गया और सीट के नीचे चला गया, जिसके चलते वह बाहर नहीं निकल सका और बस ने आग पकड़ ली, जिससे उसकी वहीं झुलसने से मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved