
जबलपुर। आज सुबह इंदौर से जबलपुर पहुंची एक बस में अचानक आग लग गई। घटना दीनदयाल बस स्टैण्ड के समीप नेमा हॉस्पिटल के पास की बाई जा रही है। गनीमत यह रही की आग लगने की घटना तब घटित हुई जब बस चालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया था। जिसके चलते किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। जानकारी अनुसार आज सुबह इंदौर से जबलपुर पहुंची बस में यात्रियों को उतारने के बाद जब चालक नेमा हॉस्पिटल के पास पहुंचा तो बस के पिछले टायर में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण आग लगने की घटना घटित हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग को बुझाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved