
जबलपुर। आज सुबह उखरी क्षेत्र अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अचानक आग लग गई। आनन फानन में पहले तो मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ जाने के कारण बुझ नहीं सकी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. आदित्य नेमा ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:30 बजे स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो देखा की अंदर से धुआ निकल रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र खोला तो देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना घटित हुई होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved