
श्योपुरः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर (Sheopur) में उपचुनाव (By-Election) में वोटिंग (Voting) के दौरान हंगामा हो गया. यहां बूथ कैप्चरिंग (Booth Capturing) के आरोप में दो पक्ष आपस में भिड़ गए. हाथापाई से लेकर बात गोलीबारी तक पहुंच गई. फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है. घायल को इलाज के लिए वीरपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved