img-fluid

पहले डंडे से पीटा, फिर बाल पकड़कर पटका… MP में BJP नेता की दबंगई का वीडियो वायरल

February 09, 2026

सीधी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बेहद शर्मनाक (Shameful) और झकझोर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मध्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था (Law and Order) पर गंभीर सवाल (Serious Question) खड़े कर दिए हैं. दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो सिहावल विधानसभा क्षेत्र (जिला–सीधी) के ग्राम बहरी का है, जहां बीजेपी नेता (BJP Leader) संतोष पाठक खुलेआम एक महिला (Women) के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला को लाठी, लात-घूंसों और हाथों से पीटा जा रहा है. आरोपी नेता महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक देता है. आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े रहते हैं, लेकिन कोई भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं करता. इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सत्ता के दम पर कोई भी कानून से ऊपर हो सकता है?


  • वायरल वीडियो में बीजेपी नेता की दबंगई साफ झलकती है. दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ की गई यह हिंसा न सिर्फ कानून का मज़ाक उड़ाती है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान लगाती है. जिस प्रदेश में “लाड़ली बहना” और महिला सम्मान की बातें की जाती हैं, वहीं सत्ताधारी दल का नेता इस तरह की हरकत करता दिखे तो भरोसा डगमगाना लाज़मी है.

    राजनीतिक दल अक्सर महिला सशक्तिकरण और सम्मान की बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इस घटना में साफ दिखती है. अगर नेताओं का व्यवहार ही ऐसा हो, तो समाज को क्या संदेश जाता है? यह घटना राजनीतिक दोहरेपन को उजागर करती है.

    Share:

  • सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के खास आर्थिक पैकेज की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

    Mon Feb 9 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के खास आर्थिक पैकेज ($175 Million Special Economic Package for Seychelles) की घोषणा की (Announced) । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved