img-fluid

अवैध बांग्लादेशियों के लिए पश्चिम बंगाल में खुला पहला होल्डिंग सेंटर

May 26, 2026

कोलकाता.  पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदा (Malda) जिले में राज्य का पहला होल्डिंग सेंटर (First Holding Center) खुल गया है. इंग्लिश बाजार के चंदन पार्क में बना यह सेंटर उन लोगों को बांग्लादेशियों (Bangladeshis) के लिए बनाया गया है जो कि अवैध तरीके से भारत में रह रहे हैं. रविवार को इस सेंटर में नौ लोगों को लाया गया, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं.

अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकड़कर रखने के लिए एक खास जगह बनाई गई है, जिसे होल्डिंग सेंटर कहते हैं. यह सेंटर मालदा जिले के इंग्लिश बाजार शहर के चंदन पार्क इलाके में बनाया गया है. पूरे मालदा जिले में अभी यही एकमात्र ऐसा सेंटर है और राज्य में भी यह अपनी तरह का पहला सेंटर बताया जा रहा है.


  • रविवार को जब यह सेंटर शुरू हुआ, तो सबसे पहले नौ लोगों को यहां लाकर रखा गया. इन नौ लोगों को बांग्लादेशी नागरिक माना जा रहा है. इनमें तीन महिलाएं हैं और छह बच्चे हैं जो अभी नाबालिग यानी 18 साल से कम उम्र के हैं.

    ये सभी लोग मालदा जिले के गजोल पुलिस स्टेशन के पांडुआ इलाके से पकड़े गए थे. पकड़े जाने के बाद इन्हें इसी नए होल्डिंग सेंटर में भेज दिया गया.

    इस सेंटर की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है. पूरे परिसर के चारों तरफ सुरक्षा का घेरा है और हर कोने पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी हलचल पर नजर रखी जा सके.

    सेंटर को चलाने और सुरक्षित रखने के लिए एक पूरी टीम वहां तैनात है. इस टीम में 12 पुलिसकर्मी हैं, 3 सिविल डिफेंस के वॉलंटियर हैं, 3 आम नागरिक वॉलंटियर हैं और एक रसोइया भी है जो वहां रह रहे लोगों के लिए खाना बनाएगा.

    इस पूरी कवायद को शुभेंदु सरकार की उस नई व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके तहत अवैध घुसपैठ करने वाले और संदिग्ध विदेशी नागरिकों से जुड़े मामलों को अब एक तय जगह पर रखकर उनसे निपटा जाएगा.

    Share:

  • ताजमहल दौरे पर मार्को रुबियो को ईरान का तंज, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छिड़ी बहस

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्‍ली । भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) के  ताज महल (Taj Mahal) दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रुबियो ने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद (Iran) ने उन पर तीखा तंज कस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved