
देसी वैक्सीन पर अच्छी खबर
नई दिल्ली। देश में बन रही कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। इस मामले में अच्छी खबर आई है कि दिल्ली के एम्स में इसका मानव परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। अब तक 12 लोगों पर इसका परीक्षण किया गया है और उन्हें 2 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा गया। इनमें से किसी को भी साइड इफेक्ट नहीं हुआ और उन्हें बाद में घर भेज दिया गया।
12 सेंटरों पर ट्रायल…3500 रजिस्ट्रेशन
दिल्ली सहित देश के 12 सेंटरों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है। ट्रायल के लिए अब तक 3500 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved