मनोरंजन

Khesarilal Yadav की फिल्म ‘प्यार के बंधन’ का फर्स्ट लुक आउट

मुंबई (Mumbai) ! भोजपुरी फिल्म ‘प्यार के बंधन’ (bonds of love) का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसमें भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और यामिनी सिंह (Yamini Singh) एक दूसरे की आंखों में झांकती नज़र आ रही हैं। इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। यह एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण पूरा हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द आएगा।


खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘प्यार के बंधन’ केवल एक फिल्म नहीं बल्कि रिश्तों को महसूस करने वाली दास्तां है। मुझे जब इस फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी, तब मुझे लगा था कि इस फिल्म के किरदार को मुझे जीना चाहिए। एक कलाकार के रूप में मेरे दिल और मन ने इस फिल्म की हामी भर दी थी। अब यह फिल्म बनकर तैयार है और इसका फर्स्ट लुक सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी का महत्वपूर्ण दौर है, जिसमें हम सब मिलाकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं। इसमें दर्शकों का सहयोग भी सराहनीय रहा है। मैं आशा करता हूँ कि यह फिल्म भी उन्हें पसंद आएगी। फिल्म ‘प्यार के बंधन’ के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरविंद तिवारी हैं।
Share:

Next Post

Usha ने बाजार में उतारा ईको फंक्शन वॉटर हीटर

Fri Dec 8 , 2023
मुंबई (Mumbai) ऊषा एक्वेरा स्मार्ट वॉटर हीटरः यह पूरे घर के लिए एक स्मार्ट और प्रभावशाली वॉटर हीटर है। एक्वेरा स्मार्ट वॉटर हीटर को ऊषा ऐप की मदद से चलाया जा सकता है, जो एक बटन टैप करके इसके द्वारा ली जा रही बिजली की जानकारी और दूर से ही इसे संचालित करने की सुविधा […]