
इंदौर। इंदौर नगर निगम से पहला चुनाव परिणाम 2 नंबर विधानसभा के वार्ड नंबर 22 से बीजेपी प्रत्याशी चंदू शिंदे की हार के रूप सामने आया है। चंदू को जेल में बंद कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया ने हरा दिया है। भदौरिया ने डेढ़ हजार से अधिक मतों से चंदू शिंदे को शिकस्त दी है। पूरे इंदौर शहर की निगाह इसी वार्ड पर थी और परिणाम भाजपा के खिलाफ आया, वहीं दोपहर 2 बजे तक मुन्नालाल यादव अपने प्रतिद्वंद्वी गब्बू यादव से पीछे चल रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved