
भोपाल। साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है। जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। यह ग्रहण दोपहर 12.15 पर शुरू होगा जो शाम 04.07 पर समाप्त होगा। आंशिक सूर्यग्रहण वह ग्रहण होता है जिसमें चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही आंशिक रूप से ढकता है यानी पूर्ण रूप से सूर्य पर ग्रहण नहीं लगता। यह सूर्यग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा और यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा। सूतक लगने पर ग्रहण के चलते कई नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है जबकि सूतक न लगने पर किसी तरह के ग्रहण से संबन्धित नियम मानने अनिवार्य नहीं होते। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी हिस्से, अंटार्कटिका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved