भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कारकेड में पांच नई फॉर्चूनर गाडिय़ां शामिल होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने नई गाडिय़ां खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव पिछले कई महीनों से लंबित था। जल्द ही अब मुख्यमंत्री के कारकेड में नई गाडिय़ां दिखाई देंगी। पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए नए वाहन शामिल करने का फैसला दिया है। मुख्यमंत्री के कारकेड में अभी एक ही फॉर्चूनर गाड़ी है। जिससे मुख्यमंत्री चलते हैं। जबकि स्कार्पियों, सफारी, इनोवा गाड़ी शामिल हैं। ये गाडिय़ां तय मापदंड से ज्यादा चल चुकी है। ऐसे में उन्हें बदला जाना है। अब सीएम के कारकेड में एक जैसी गाडिय़ां दिखाई देंगी।
Share:Related Articles
निगमकर्मियों ने खोदा गड्डा, गिरने से वृद्ध की मौत
बैरागढ़ में संत जी की कुटिया के पास हुआ हादसा भोपाल। बैरागढ़ इलाके में स्थित संत जी की कुटिया के पास नाली बनाने बीच सड़क पर खोदे गए गड्डे में गिरने से एक्टिवा वृद्ध की मौत हो गई। ये काम नगर निगम कर रहा था, लेकिन मौके पर निगम ने संकेतक नहीं लग गए थे। […]
मंत्री सुबह बोले, मांस दुकानें बंद होंगी, शाम को सफाई दी खुली रहेंगी
भोपाल। देश में वर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई और दूसरे राज्यों से पोल्ट्री कारोबार रोकने का फैसला लिया। इसके बाद पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने ऐलान किया कि प्रदेश में मांस की दुकानें बंद की जाएगी। मंत्री के बयान […]
भरे बाजार महिला ने शिवराज के कैबिनेट मंत्री को जड़े थप्पड़, जानिए फिर क्या हुआ?
ग्वालियर। ग्वालियर की सब्जी मंडी में अजब वाकया हुआ. भरी भीड़ के बीच जब एक सब्जी बेचने वाली महिला ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Minister Pradyuman Singh Tomar) के गाल पर चांटे जड़ दिये। भीड़ में से कुछ लोगों ने महिला के हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन मंत्रीजी ने उसे रोक दिया। ऊर्जा मंत्री […]