श्रीकाकुलम । आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले (Srikakulam district of Andhra Pradesh) में सोमवार रात को ट्रेन की चपेट (Train hit) में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना जिले के जी शिखदम मंडल (G. Shikhadam Mandal) स्थित बठुवा गांव के निकट की है।
बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद-गुवाहाटी एक्स्प्रेस (12513) गुवाहाटी जा रही थी। कुछ यात्रियों ने बठुवा गांव के पास अलार्म चेन खींच कर ट्रेन रोकी और ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर कोणार्क एक्सप्रेस ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved