
नागदा। स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया जिसके तहत वार्ड नंबर 1 व 17 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा के मार्गदर्शन व स्वास्थ्य समिति की प्रभारी बबीता रघुवंशी के नेतृत्व में चलाएं गए अभियान के तहत सफाई मित्रों ने दोनों वार्ड की सफाई की। वार्ड नंबर 1 में सुलभ शौचालय में अव्यवस्था पाएं जाने पर मेट को फटकार लगाई। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि शौचालय सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी को दूसरे वार्ड में स्थानांनतरित करेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved