img-fluid

झंडा उठाने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता पैसा, पुलिस और प्रशासन से नहीं डरता

June 27, 2023

  • कमलनाथ बोले… मंडलम, सेक्टर के मतदाता संगठन की महत्वपूण इकाई

भोपाल। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 18 साल बीजेपी के अन्याय अत्याचार को सहा है और कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाया है, ये वे कार्यकर्ता हैं जो पुलिस, प्रशासन और पैसा से नहीं डरता है और जनता के हितों और अधिकार के लिए एकजुटता से लड़ता है। मुझे मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता एवं संगठन पर गर्व है। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है, हम सबको मिलकर फैसला करना है कि हम मध्य प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं। एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ पर बैठाने के लिए कार्यकर्ता नही मिलता था। हमें कांग्रेस संगठन को और ज्यादा मजबूत करना है। आज की राजनीति में बहुत परिवतज़्न आया है, आज की राजनीति बेहद स्थानीय हो गई है। हमारे मंडलम सेक्टर के लोग, हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। ये लोग गांव के लोगों को जानते हैं, पहचानते हैं और वे कुछ नहीं केवल मान और सम्मान चाहते हैं, इन्हें हमें मान, सम्मान और पहचान देना है।

Share:

  • 3 अफसरों पर कार्रवाई भाजपा का कांग्रेस पर पहला हमला

    Tue Jun 27 , 2023
    कांग्रेस सांसद विवेक तना ने उठाए विभागीय जांच पर सवाल भोपाल। प्रदेश में 3 साल पहले राजधानी भोपाल में पड़े आयकर छापों के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) रिपोर्ट के आधार पर मप्र सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों के खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सवाल उठाए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved