img-fluid

असम में बाढ़ का तांडव, अब तक प्रभावित हुए 36 लाख से अधिक लोग

July 18, 2020


गुवाहाटी । असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में पूरे प्रदेश में लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी जो समस्या को और बढ़ा सकती है। अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण शनिवार और रविवार से देश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी भागों में बारिश ​की स्थिति एवं इसकी तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार रात तक एक ही दिन में इस बाढ़ के कारण से पांच और लोगों की मौत हो गई ।

विभाग ने बयान जारी कर बताया, यह बाढ़ की मौजूदा स्थिति को और बढ़ा सकता है और पूर्वोत्तर राज्यों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में भूस्खलन भी हो सकता है। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि असम में बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि पूरे प्रदेश के 28 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुलेटिन में कहा है कि असम के धुबरी, दरांग, बोंगईगांव, गोलपाड़ा एवं कामरूप जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में से 27 जिलों के 39.8 लाख लोग इस जल प्रलय (बाढ़) के कारण प्रभावित हुए थे। बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्‍खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। प्रदेश में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो गई थी जबकि भूस्खलन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share:

  • ओलम्पिक हॉकी में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

    Sat Jul 18 , 2020
    नयी दिल्ली । विश्व की चौथे नंबर की टीम भारत का अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में पहला मुकाबला 24 जुलाई को विश्व की आठवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा। टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का कार्यक्रम जारी किया गया। भारत की पुरुष टीम को पूल ए में दूसरे नंबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved