img-fluid

दिल्ली में बाढ़ के पानी ने मचाया कोहराम, केजरीवाल के घर-दफ्तर तक पहुंचा, एक शख्स की मौत

July 13, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली (Delhi) में बाढ़ का पानी (flood water) अब सारी सीमाएं लांघकर शहर के कई इलाकों में पहुच गया है। कश्मीरी गेट (Kashmere Gate), आईटीओ (ITO) जैसे इलाकों के बाद पानी सिविल लाइन्स तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंचने के साथ पानी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के आवास (Residence) के बेहद करीब आ गया है। मुख्यमंत्री का सरकारी आवास सिविल लाइन्स इलाके में मौजूद हैं, जहां सड़कें पानी में डूब गईं हैं। सीएम आवास के अलावा पानी सचिवालय के पास भी पहुंच गया है। उधर, सनलाइट कॉलोनी इलाके में बाढ़ के पानी में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है।

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ही 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद यमुना ने दिल्ली में तबाही के संकेत दे दिए थे। गुरुवार सुबह तक पानी 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। बाढ़ की वजह से कई सड़कों को बंद करना पड़ा है तो यमुना किनारे कॉलोनियों में कई फीट पानी आ गया है। हजारों लोगों को जान बचाकर शिविरों में भागना पड़ा है।


मयूर विहार फेज वन, वजीराबाद, खजूरी, राजघाट जैसे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। दर्जनों सड़कों को बंद करना पड़ा है। दिल्ली के जैतपुर इलाके में भी पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। यमुना किनारे बसे एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी पानी लबालब हो गया है।

बाढ़ में डूब गया सब्जी बेजने गया शख्स
दिल्ली की बाढ़ में डूबकर एक शख्स की मौत हो गई है। सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में यमुना में युवक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया है। 40 साल का मनोज सोमवार को मंडावली इलाके यमुना किनारे में सब्जी बेचने गया था। बुधवार को उसका शव सराय काले खां इलाके से यमुना से बरामद हुआ। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। मनोज सरायकाले खां फ्लाईओवर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहता था।

केजरीवाल की जनता से क्या अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जान जाने की सलाह दी है साथ ही एक दूसरे के सहयोगी की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया,’ यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जलस्तर के कारण, यमुना के आसपास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाल रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है। सभी दिल्लीवालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।’

Share:

  • गाजियाबाद : 15 बार हो चुका है 6 लोगों की जान लेने वाली स्कूल बस का चालान, मालिक और चालक गिरफ्तार

    Thu Jul 13 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । गाजियाबाद (Ghaziabad) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे (accidents) में कार सवार छह लोगों की मौत (Death) हो गई. गलत दिशा से आ रही बस की कार से जबरदस्त भिडंत हो गई जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. जिस बस की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved