
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal राजद) अध्यक्ष (RJD President) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बहुचर्चित चारा घोटाले ( famous Chara scam) के एक मामले में अपनी जिंदगी के एक बड़े फैसले का सामना करने के लिए आज रांची (Ranchi) रवाना हो गए।
यादव रविवार को यहां के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से झारखंड की राजधानी रांची के लिए रवाना हो गए। श्री यादव के साथ उनकी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी साथ गए हैं।
राजद अध्यक्ष लगभग दस माह बाद आज रांची के लिए रवाना हुए हैं। मंगलवार को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में होनेवाले फैसले के दौरान वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित होंगे। राजद अध्यक्ष बीते साल 30 अप्रैल को जेल से बाहर आए थे, जिसके बाद से ही वह नई दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved