img-fluid

पतले होने के चक्कर में हाई प्रोटीन डाइट को फॉलो न करें, सेहत पर पड़ सकता है भारी नुकसान

October 17, 2025

नई दिल्‍ली । वजन (Weight) घटाने के लिए हाई (Hi) प्रोटीन डाइट (diet0 को फॉलो कर रहे हैं तो जरूरी है इस बात की जानकारी कि अगर आपने ज्यादा मात्रा (amount) में प्रोटीन (protein) खाया है तो शरीर (Body) पर क्या असर होता है।

आजकल लोग सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए अपने लिए डायटीशियन की सलाह लेते हैं। जिससे कि खुद को फिट और स्लिम बनाया जा सके। अक्सर वेट लॉस और फैट लॉस के लिए लोगों को हाई प्रोटीन डाइट की सलाह दी जाती है। लेकिन बिना अपनी बॉडी की जरूरत को समझे हाई प्रोटीन डाइट पर रहना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर आपके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन रोजाना की डाइट से मिल जा रहा है और आप पतले होने के चक्कर में हाई प्रोटीन डाइट को फॉलो करते हैं। तो इससे सेहत को ये सारे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।


  • डिप्रेशन का खतरा
    जरूरत से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाना और मोटापे के डर से कार्बोहाइड्रेट को डाइट से कट कर देना मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। क्योंकि कार्बोहाइड्रेट की कमी सेराटोनिन हार्मोन को ठीक से रिलीज होने मे बाधा बनती है। नतीजा इंसान को खुशी कम महसूस होती है और एनर्जी लेवल भी काफी डाउन रहता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन डिप्रेशन में डाल सकता है।

    किडनी को नुकसान
    ज्यादा प्रोटीन किडनी में जाकर जमा होने लगता है और पेट में एसिड बनाता है। जिसकी वजह से यूरिनेशन की जरूरत महसूस होती है और नतीजा इंसान ज्यादा डिहाइड्रेशन मसहसूस करता है।

    एनिमल प्रोटीन
    खासतौर पर जब आप एनिमल प्रोटीन को खाते हैं तो ये डाइजेशन को प्रभावित करता है। क्योंकि इसे पचाने के लिए डाइजेशन सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

    वजन बढ़ने का खतरा
    अगर आपने बहुत सारी एक्सरसाइज के साथ प्रोटीन डाइट ली है और एक्सरसाइज करना छोड़ दिया है तो सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से फूड क्रेविंग्स ज्यादा महसूस होती है।

    लिवर और हड्डियों पर स्ट्रेस
    ज्यादा प्रोटीन खाने से किडनी और लिवर ज्यादा काम करते हैं और इन अंगों पर स्ट्रेस बढ़ता है

    Share:

  • बिहार चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, शकील अहमद और राजेश राम समेत 48 नाम

    Fri Oct 17 , 2025
    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने 48 उम्मीदवारों (48 candidates) की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के बीच यह ऐलान महागठबंधन (Grand Alliance) (आरजेडी, कांग्रेस और अन्य) में सीट बंटवारे की अनिश्चितता के बीच किया गया. कांग्रेस की यह सूची […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved