
डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम विपक्षी दलों के INDI अलायंस के लिए बड़ा झटका बनकर सामने आए हैं। बंगाल चुनाव नतीजे का इंपैक्ट दिखने लगा है। सामजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुनावी रणनीति बनाने वाली और चुनाव प्रबंधन करने वाली कंपनी I-PAC के साथ अपनी डील रद्द कर दी है। बता दें कि साल 2027 के शुरुआती महीनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 2027 चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने चुनाव प्रबंधन के लिए I-PAC को हायर किया था लेकिन बंगाल चुनाव में TMC की करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने अपना फैसला बदल लिया है। I-PAC से अपनी डील रद्द कर दी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति और चुनाव प्रबंधन I-PAC कर रही थी। हालांकि, चुनाव में TMC की बुरी हार हुई और ममता बनर्जी भी चुनाव हार गईं। बता दें कि बंगाल में ईडी ने I-PAC के खिलाफ एक्शन भी लिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved