img-fluid

लीला भंसाली के लिए रणबीर नहीं प्रतीक थे सावरिया के लिए पहली पसंद

  • May 08, 2025

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर (Pratik babbar) सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और एक बड़े किरदार की तलाश में हैं। एक्टर ने फिल्म जाने तू या जाने ना में साइड किरदार निभाकर अपना अचिंग डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की डेब्यू फिल्म सावारिया के लिए संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) प्रतीक को कास्ट करना चाहते थे। उस समय प्रतीक की उम्र 18 साल थी और वो रिहैब सेंटर में अपनी नशा करने की आदतों से लड़ रहे थे।



    रणबीर नहीं प्रतीक थे सावरिया के लिए पहली पसंद
    एक इंटरव्यू में प्रतीक ने बताया कि फिल्म सावरिया के लिए उन्हें चुना गया था। एक्टर ने कहा, “दुर्भाग्य से, मैं उस समय रिहैब में था। मैं 18 साल का था। मैं रिहैब में था। मिस्टर भंसाली ने हमारे लैंडलाइन पर कॉल किया था।” जब उनसे पूछा गया कि क्या भंसाली को उनके रिहैब में होने के बारे में पता था, तो प्रतीक ने कहा कि फिल्म प्रोड्यूसर को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि भंसाली को शायद यह भी नहीं पता था कि उस समय उनकी उम्र कितनी थी। उन्होंने कहा, “उन्हें (रिहैब के बारे में) जानकारी नहीं थी। और मुझे नहीं लगता कि उन्हें पता था कि मेरी उम्र कितनी थी, क्योंकि मैं बहुत छोटा था।” एक्टर ने बताया कुछ साल पहले ही उन्हें ये बाद अपने नाना-नानी से पता चली है कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म के रोल के लिए फोन किया था।

    स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनके बेटे प्रतीक बब्बर का पालन पोषण उनके नाना-नानी ने किया है। प्रतीक बचपन से उन्हीं के साथ रहे। अपने इस इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें पछतावा है कि वो अपने नाना-नानी को अपना ये रूप नहीं दिखा सके। उन्होंने उनका सबसे बुरा दौर देखा है जब वो ड्रग्स की लत में डूबे थे।

    Share:

    भारत की सबसे ताकतवर रेजिमेंट आर्टिलरी रेजिमेंट, अत्याधुनिक हथियारों से है लैस, जानिए इसका इतिहास

    Thu May 8 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत की सेना (Indian Army) दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है, जिसकी रीढ़ उसकी बहादुर और अनुशासित रेजीमेंट्स होती हैं. ये रेजीमेंट्स न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करती हैं, बल्कि युद्ध के मैदान में दुश्मनों का खात्मा करने में सबसे आगे खड़ी रहती हैं. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved