उत्तर प्रदेश देश

Video: तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने, हमले में SHO घायल

पानीपत। उत्तर प्रदेश  (Uttarpradesh) के साथ लगते हरियाणा के यमुना तलहटी का गांव अतौलापुर (Village Atolapur) साढ़े पांच घंटे तक तेंदुए (leopard) की दहशत में रहा। तेंदुए को पकड़ने वन विभाग के कर्मचारियों का पसीना निकल गया। एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मी, पांच सौ से ज्यादा ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पकड़ने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के दौरान एक पुलिसकर्मी और वन विभाग के दो अधिकारी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से तेंदुए को सफलतापूर्वक शांत किया गया और उसे पकड़ा गया।



बता दें कि ये घटना शनिवार की है। गांव में तेंदुए होने की खबर बचाव दल को दी गई थी. बचाव दल ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और वन विभाग के दो अधिकारियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में ये लोग घायल हो गए।


पानीपत के पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन में शामिल लोगों की बहादुरी और साहस को सलाम किया और एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। पानीपत के एसपी शशांक कुमार सावन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “पुलिस और वन विभाग के लोगों के लिए दिन कठिन था. लोगों को चोटें आईं हैं। उनकी बहादुरी और साहस को सलाम। अंत में, “तेंदुआ सहित, हर कोई सुरक्षित है”। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

Share:

Next Post

Pak में गहराए गेंहू संकट पर बोले PM शहबाज, कहा- कपड़े बेच दूंगा लेकिन आटा नहीं होगा महंगा

Mon May 9 , 2022
नई दिल्‍ली। पाकिस्तान (Pakistan) पिछले दिनों बेशक सऊदी अरब (Saudi Arabia) से 8 बिलियन डॉलर का कर्ज लेने में सफल हो गया है, लेकिन वहां का आर्थिक संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान बेरोजगारी और महंगाई से भी जूझ रहा है. पाक में जरूरी चीजों का उत्पादन […]