img-fluid

सड़क निर्माण के समय जल निकासी को भूले

December 18, 2022

  • मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम की लापरवाही का नतीजा ग्रामीण भुगतने को मजबूर

पान बिहार। करीब 2016-17 में जैथल से महिदपुर तक मध्य प्रदेश राज्य सड़क विकास निगम द्वारा टू लेन सड़क का निर्माण करवाया गया था जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में कुछ जगह नाली निर्माण भी किया गया था लेकिन रोड की ऊंचाई और नाली की ऊंचाई के कारण पान बिहार स्थित कमल सिंह चक्की के पास राजपूत मोहल्ले का मुख्य मार्ग जो सड़क से जुड़ता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मार्ग पर पानी भरा रहता है। वार्ड वासियों का रास्ते से निकलना भी दुभर हो रहा है। वहीं बारिश में पानी अधिक होने के कारण वार्ड वासियों के घरों में भी पानी घुसता है।



ग्रामीणों का नुकसान भी कई बार हो चुका है। सड़क निर्माण को 5 वर्ष के लगभग हो चुके हैं लेकिन जवाबदारों द्वारा आज तक पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई। वार्ड वासियों का कहना है कि अभी तो ठीक है पर बारिश में तो और भी स्थिति खराब होती है। इस मार्ग से निकल भी नहीं सकते, वहीं वर्तमान स्थिति में वार्ड वासियों को निकलने में तो परेशानी होती ही है। पानी के कारण लोगों को बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।

Share:

  • मेडिकल कॉलेज के आउट सोर्स कर्मचारी गाय हड़ताल पर व्यवस्थाएं पड़ी ठप

    Sun Dec 18 , 2022
    समय पर सैलरी न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर हॉस्पिटल गेट के बाहर किया प्रदर्शन सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने समय पर सैलरी ना मिलने के विरोध में शनिवार की सुबह से हड़ताल शुरू कर दी । कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बीएमसी की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved