देश

पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। कोरोना के चलते अब भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद वे शनिवार से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी उम्र 91 साल थी। लेकिन कोरोना के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

जनरल सोली सोराबजी का जन्म 1930 में हुआ था। वे संविधान विशेषज्ञ थे। साल 1953 में उन्होंने वकील के तौर पर पंजीकरण किया था। उन्हें साल 1971 में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोली सोराबजी के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “सोली सोराबजी एक शानदार वकील और बुद्धिमान व्यक्ति थे। कानून के माध्यम से वह गरीबों की मदद करने में सबसे आगे रहते थे। भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में उनके कार्यकालों के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व महान था। सोली सोराबजी के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हुई थी, पर वो इस महामारी से लड़ रही हैं और रिकवर भी कर रही हैं। सोराबजी को पहले से भी कई तरह की बीमारियां थी। इस वजह से वो कोरोना के खिलाफ यह जंग नहीं जीत पाए।

बता दें कि वह लगभग सात दशकों तक कानूनी पेशे में रहे और उन्होंने दो बार भारत के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया। पहला 1989-90 तक और दूसरा 1998 से 2004 तक वे देश के अटॉर्नी जनरल थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

Share:

Next Post

TV रिपोर्टर रोहित सरदाना का निधन, मौत के कुछ वक्त पहले तक दूसरों की मदद कर रहे थे

Fri Apr 30 , 2021
नई दिल्ली। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना को शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और संक्रमण अधिक बताया जा रहा था। रोहित फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। इससे […]