बड़ी खबर

पैतृक ग्राम नरौरा में होगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

बुलंदशहर। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार आज सोमवार को बुलंदशहर जनपद के पैतृक ग्राम नरौरा गंगा घाट (Narora Ganga Ghat, native village of Bulandshahr district) पर होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्किंग व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने नरौरा में डेरा डाला हुआ है।


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को उनका पार्थिव शरीर नरौरा स्थित गंगा घाट लाया जाएगा। गंगा घाट पर ही बाबूजी कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविवार को दिनभर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे रहे। इससे पहले मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल, मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार, मेरठ मंडल के आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने नरौरा का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। इन अधिकारियों ने गंगा किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण किया और बांसी घाट के निकट बच्चा पार्क में अंतिम संस्कार की जगह चिहिन्त की गई।

बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को गंगा में स्नान कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में वीवीआईपी लोग शामिल होंगे। इसके लिए 04 हेलीपैड बनाए गए हैं और पार्किंग व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर गंगा घाट लाया जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Mon Aug 23 , 2021
23 अगस्त 2021 1. उसके बिना न आग जले, न ही सबकी श्वांस चले। वातावरण में मौजूद रहती, जल में भी पाई जाती। उत्तर: ऑक्सिजन 2. किस सवाल का जवाब हर वक्त बदलता रहता है? उत्तर: टाइम क्या हुआ 3. लिखता हूं पर पैर नहीं चलता हूं पर गाड़ी नहीं टिक-टिक करता हूं पर घड़ी […]