img-fluid

भव्‍य तरीके से मनेगा पूर्व CM वसुंधरा का जन्‍मदिन, एक लाख भीड़ जुटाने का दावा, BJP ने बनाई दूरी

March 08, 2022

जयपुर। राजस्थान(Rajasthan) की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया (Former CM Vasundhara Raje Scindia) के जन्मदिन पर उनके समर्थक मंगलवार को हाड़ौती की जमीन पर सियासी ताकत दिखाएंगे। राजे के जन्मदिन पर बूंदी जिले के केशवरायपाटन में मुख्य आय़ोजन होगा। कार्यक्रम में समर्थकों ने एक लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। माना जा रहा है कि यहां होने वाली जनसभा में वसुंधरा अपने विरोधियों को जवाब देंगी। वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह 11 बजे केशवरायपाटन पहुंचेंगी। जन्मदिन से पूर्व सोमवार देर रात वसुंधरा राजे का ट्वीट सुर्खियों में बना हुआ है। पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा है,- ‘परिंदों से ऊंची उड़ान होगी, एक बार नहीं हर बार होगी’। हालांकि, पूर्व सीएम ने यह ट्वीट नारी शक्ति को समर्पित किया है। लेकिन इस ट्वीट के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ट्वीट के जरिए पूर्व सीएम ने अपने राजनीतिक विरोधियों को सियासी संदेश दिया है। ट्वीट में विरोधियों के लिए सख्त संदेश छिपा है।

पूर्व मंत्री सिंघवी बोले- वसुंधरा से बड़ा कोई नेता नहीं
वसुंधरा समर्थक पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी (Former Minister Pratap Singh Singhvi) ने कहा कि राजस्थान में वसुंधरा से बड़ा कोई नेता नहीं है। वसुंधरा राजे को समाज के हर वर्ग का समर्थन पंसद करता है। पार्टी आलाकमान के राजे को ही सीएम चेहरा घोषित करन चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम चेहरा पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करता है। जन्मदिन समारोह में वसुंधरा राजे को सीएम को चेहरा घोषित करने की मांग उठ सकती है। वसुंधरा समर्थक विधायक एवं सांसद लगातार वसुंधरा राजे को चेहरा चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) 2023 के लिए सीएम चेहरा को लेकर घमासना मचा हुआ है।



वसुंधरा राजे 11 बजे केशवरायपाटन पहुंचेंगी
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 8 मार्च को 11 बजे केशवरायपाटन पहुंचेंगी। सीएम भगवान केशव का दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाएंगी। देशदर्शन यात्रा के दूसरे चरण का आगाज होगा। वसुंधरा राजे चंबल नदी पर दीपदान और महाआरती करेंगी। जैन मंदिर में विश्राम करेंगी। वसुंधरा राजे 9 मार्च को सुबह मंगला आरती में शामिल होंगी। 21 पंडितों के साथ पूजा अर्चना करेंगी। 8 मार्च को राजे यहां बने मंदिर में पूजा-अर्चना से इसकी शुरुआत करेंगी। उसके बाद उनका भव्य अभिवादन होगा। वे इस दौरान पास ही स्थित चंबल नदी में चुनरी भी चढ़ाएंगी। शाम को हजारों की संख्या में चंबल नदी में दीपदान करने का भी कार्यक्रम है। पूर्व मंत्री रामप्रताप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत समेत वसुंधरा समर्थक पूर्व सांसद एवं विधायक केशवरायपाटन पहुंच गए है।

पूनिया बोले- संगठन का कार्यक्रम नहीं
राजस्थान विधानसभा का सत्र चल रहा है। प्रदेश भाजपा के नेताओं का कहना है कि राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने वाले विधायकों पर पांबदी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तय विधायकों को ही करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि वसुंधरा राजे के जन्मदिन का इंतजार है। जन्मदिन पर बधाई देंगे। पूनिया का कहना है कि जन्मदिन से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह संगठन का कार्यक्रम नहीं है। प्रदेश इकाई का कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले ही नेताओं के बीच अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। राजे समर्थक हों या उनके विरोधी धड़े के नेताओं के समर्थक। अपने-अपने चहेते नेता का चेहरा अगले मुख्यमंत्री पद के लिए आगे करते रहे हैं।

Share:

  • पंजाब Exit Poll: एग्जिट पोल में हार देख कांग्रेस में हाहाकार, सिद्धू पर नेताओं ने लगाए आरोप

    Tue Mar 8 , 2022
    चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं, लेकिन हर चुनाव (Election) के दौरान आपसी कलह से जूझने वाली कांग्रेस (Congress) में एक बार फिर से रार छिड़ गई है। कई एग्जिट पोल में कांग्रेस (Congress) को ज्यादा से ज्यादा 30 सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved