खेल

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Former Cricketer Vinod Kambli) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। विनोद कांबली पर आरोप था कि उन्होंने एक कार को टक्कर मारी है और वे शराब के नशे में भी थे। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बांद्रा पुलिस (Bandra Police) ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की छानबीन मुंबई पुलिस (Mumbai Police) द्वारा की जा रही है। हालांकि, कांबली को जमानत पर रिहा कर दिया है।

गिरफ्तारी के बाद कांबली का मेडिकल टेस्ट (Medical test) किया गया और फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने कहा, विनोद कांबली को गिरफ्तार कर लिया गया था और जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उनकी मेडिकल जांच भाभा अस्पताल *(Bhabha Hospital में की गई है और उनके खून का सैंपल भी सीए के लिए सुरक्षित रखा गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन (Bandra Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि कि विनोद कांबली पर आईपीसी की धारा 279 (तेज ड्राइविंग), 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 427 (नुकसान पहुंचाना) के तहत आरोप लगाए गए हैं। 50 साल के विनोद कांबली ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बचपन के दोस्त हैं।


कांबली गुस्सैल स्वभाव के माने जाते हैं। इससे पहले भी 2015 में उन पर और उनकी पत्नी पर नौकरानी ने गंभीर आरोप (maid made serious allegations) लगाए थे। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट (wife Andrea Hewitt) के खिलाफ एफआईआर दर्ज (register FIR) की गई थी। इस दंपत्ति पर आरोप था कि नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्होंने नौकरानी को तीन दिन तक कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद हेविट ने मामले को एक नया मोड़ दिया था। कांबली और हेविट (Kambli and Hewitt) ने नौकरानी पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने करियर में 17 टेस्ट खेले। उन्होंने 54 की औसत से 1084 रन बनाए। 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाया है। 227 रन उनका बेस्ट स्कोर है। वनडे की बात करें तो उन्होंने 97 पारियों में 33 की औसत से 2477 रन बनाए हैं। 2 शतक और 14 शतक जड़ा है। 206 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। वे भारत की ओर से वनडे वर्ल्ड कप में भी उतर चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 35 शतक के साथ 9965 रन बनाए।

Share:

Next Post

रूस और यूक्रेन बेलारूस बॉर्डर पर करेंगे मीटिंग, जेलेंस्की के कार्यालय ने दी जानकारी

Sun Feb 27 , 2022
कीव। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय (presidential office) ने पुष्टि की है कि एक प्रतिनिधिमंडल रूसी […]