img-fluid

इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 नशा तस्कर गिरफ्तार; 50 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर जब्त

November 20, 2026

इंदौर। इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक साथ तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है। हीरानगर, जूनी इंदौर और राजेंद्र नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की गई है। जब्त मॉल की कुल कीमत 5 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।


  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई हीरानगर थाना पुलिस ने की, जहां बाणगंगा क्षेत्र के अवंतिका नगर निवासी रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.52 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई जूनी इंदौर थाना पुलिस ने की, जहां आशीष नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

    वहीं तीसरी कार्रवाई राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने की, जहां मनोज और हेमंत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 22 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। तीनों कार्रवाइयों में कुल 50 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक जब्त मशरूके की कुल कीमत 5 लाख रुपए से अधिक है। चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को ब्राउन शुगर कहां से मिल रही थी और इस अवैध कारोबार की सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved