देश

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में शिफ्ट करने की तैयारी

रांची

बिहार से अलग होकर बने झारखंड राज्य के पहले मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे बड़े नेता एवं झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वृद्ध गीता जानलेवा कोरोना वायरस से पीड़ित शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से रांची की अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत में अब तक कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते अब उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व सीएम की उम्र 80 वर्ष से ऊपर हो चुकी है, जिस कारण उनके शरीर पर दवाओं का ज्यादा असर नहीं हो रहा है। रांची में उतनी स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नहीं है, इस कारण उन्हें अब अत्याधुनिक मेदांता अस्पताल में लाया जा रहा है । सनद रहे मेदांता अस्पताल में ही देश के गृह मंत्री अमित शाह का भी इलाज किया गया था उन्हें भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हरियाणा के सीएम खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता भी मेदांता में भर्ती

इतना ही नहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को भी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इन दोनों का ही इलाज जारी है। इन दोनों नेताओं की भी रिपोर्ट कोरोनावायरस से पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि देश के साथ साथ झारखंड और हरियाणा में जानलेवा कोरोनावायरस ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है, जिससे दोनों ही राज्यों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

Share:

Next Post

सप्ताह के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

Tue Aug 25 , 2020
मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती दिखी और ये हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.80 अंक यानी 0.12 फीसदी की […]