
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता (Senior leader) प्रभात झा (Prabhat Jha) का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे।
भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुगुग्राम लाया गया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved