भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने कांग्रेस छोड़ी, बसपा से लड़ेंगे चुनाव

  • उपचुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। दल बदलने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने एक बार फिर दल बदल लिया है। इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली है। बुधवार को उन्होंने बसपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि बसपा ने अब तक 27 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि एक सीट बड़ा मलहरा पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी है। माना जा रहा है कि अखंड प्रताप सिंह को बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। कभी कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी में चले गए थे। फिलहाल वे कांग्रेस में थे। बुधवार को उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

बड़ामलहरा से लड़ सकते हैं चुनाव
बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने के बाद अखंड प्रताप सिंह को बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि बसपा ने 28 सीटों में से 27 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक सीट बड़ा मलहरा पर घोषणा बाकी थी। माना जा रहा है कि वे इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। संभवत: बुधवार को ही इनकी अधिकृत घोषणा कर दी जाएगी।

दिग्विजय पर लगाए थे आरोप
इससे पहले अखंड प्रताप सिंह राज्यसभा चुनाव के दौरान भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए थे। अखंड प्रताप सिंह ने कहा था कि उन्हें कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार से ज्यादा पद प्रतिष्ठा मिली। लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, प्रदेश और राष्ट्रीय संगटन के महत्वपूर्ण पद पर रहे। ऐसे में उन्हें राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्यासी फूल सिंह बरैया के लिए सीट दे देना चाहिए। बरैया को राज्यसबा में भेजने के लिए प्राथमिकता में पहले प्रत्याशी के रूप में विधायकों से उन्हें वोट देे को प्रेरित करना चाहिए।

Share:

Next Post

लगातार गिरते विकेट के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा : स्मिथ

Thu Oct 15 , 2020
दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 रन से मिली नजदीकी हार से निराश राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि लगातार गिरते विकेट के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद स्मिथ ने कहा,”यह निराशा जनक हार है। विकेट थोड़ी धीमी हो गई थी, लेकिन जोस बटलर और […]