
बक्सर: इस वक्त बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व मंत्री व आरजेडी नेता छेदीराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरजेडी नेता छेदीराम राजपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर छावनी गांव में विवादित जमीन पर अपने साथियों के साथ कब्जा दिलाने पहुंचे थे. हालांकि, इससे पहले पुलिस को सूचना मिली और टीम ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया.
[relpost
बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता छेदीराम के वाहन से राइफल और गोलियां भी बरामद हुई हैं. ऐसे में विवादित जमीन पर बड़े कांड की आशंका थी. लेकिन, पुलिस ने इससे पहले आरजेडी नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पूर्व मंत्री छेदीराम से पूछताछ की जा रही है. जमीन विवाद जुड़े मामले के एंगल को लेकर भी जांच चल रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved