img-fluid

पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, रंधावा सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन

March 23, 2026

नई दिल्ली: अमृतसर वेयरहाउसिंग मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (Gagandeep Singh Randhawa) के सुसाइड मामले में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को गिरफ्तार कर लिया गया. सीएम के आदेश के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस लालजीत भुल्लर को लेकर अमृतसर रवाना हो गई है.

मंगलवार को कोर्ट में पूर्व मंत्री को पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि रंधावा का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है. उनका शव अमृतसर के एक अस्पताल में रखा गया है. सोमवार को डीसीपी रविंदर पाल सिंह और उनकी टीम डीएम का मोबाइल फोन लेने परिवार के पास गए थे. हालांकि, परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. रविवाव को विपक्षी पार्टियों ने रंधावा मामले में भुल्लर की गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था और सरकार से न्याय की मांग की थी. इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है.


  • कानून सबके लिए समान: सीएम मान
    पंजाब सरकार ने गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट रूप से कहा है कि चाहे मंत्री हो या सिपाही, कानून सबके लिए एक समान है. भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति शून्य सहनशीलता की है. अतीत में भी हमने इस संबंध में कई कार्रवाईयां की हैं.

    अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह कथित तौर पर ज़हर खाकर अपनी जान दे दी थी. उसके बाद राज्य मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारी को परेशान करने के आरोपों के बाद बाद में दिन में इस्तीफा दे दिया था.

    सुसाइड केस की हो सकती है सीबीआई जांच
    इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आश्वासन दिया कि अगर पंजाब के सभी सांसद उन्हें इस मामले पर लिखकर रिक्वेस्ट देते हैं, तो वह तुरंत स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी के कथित सुसाइड की CBI जांच का ऑर्डर देंगे.

    यह मुद्दा लोकसभा में अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि भुल्लर ने अधिकारी पर दबाव डाला, जिससे उसने सुसाइड कर लिया. उस समय सदन में बैठे केंद्रीय गृह मंत्री जाने ही वाले थे कि औजला ने उनसे उनकी बात सुनने की रिक्वेस्ट की. उसके बाद शाह ने जवाब दिया कि अगर पंजाब के सभी सांसद मिलकर उन्हें लिखकर रिक्वेस्ट देते हैं, तो वह तुरंत मामले की CBI जांच का ऑर्डर देंगे.

    भुल्लर का दावा, कहा-खुद किया सरेंडर
    इस बीच, अमृतसर के वेयरहाउसिंग डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में फंसे पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने फेसबुक पेज पर दावा किया है कि वो कानून से भाग नहीं रहे हैं उन्होंने खुद ही मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा,वाहेगुरु जी, मैंने अपना हर कदम ईश्वर की उपस्थिति के साथ उठाया है. मेरे लिए मेरे लोग ही मेरे ईश्वर हैं, उनके चेहरों में मैंने हमेशा ईश्वर का प्रतिबिंब देखा है. मेरे जीवन के हर निर्णय का उद्देश्य उनकी अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलना रहा है.

    उन्होंने लिखा किलेकिन आज जो अफवाहें फैल रही हैं कि मैं भाग गया हूं…यह सच नहीं है? मैं कभी सत्य से नहीं भागूंगा. मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है, और न्याय व्यवस्था पर भी अटूट विश्वास है। मैं कहीं भागा नहीं हूं, मैं अपने पंजाब में हूं. सत्य और न्याय में विश्वास रखते हुए, मैं स्वयं मंडी गोविंदगढ़ में सरेंडर कर रहा हूं.

    Share:

  • महिलाओं को 2029 से मिलेगा रिजर्वेशन, लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, संशोधन बिल लाने की तैयारी में सरकार

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली: लोकसभा और विधानसभा (Lok Sabha and Legislative Assembly) में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने के लिए सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women’s Power Salutation Act) लेकर आई थी. यह बिल पारित हो जाने के बावजूद लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू नहीं हो सका है. अब सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved