बड़ी खबर

एमपी के पूर्व सीएम मोतीलाल वोरा का निधन, एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। वोरा 93 वर्ष के थे। वोरा ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। एमपी के मुख्यमंत्री के अलावा वे यूपी के राज्यपाल पद पर भी रहे। कांग्रेस पार्टी में वे नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विश्वासपात्रों में शामिल थे। वे लंबे समय तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।”

Share:

Next Post

काबुल विस्फोट में हुआ भीषण हादसा 10 लोगों की मौत, 52 घायल

Mon Dec 21 , 2020
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में हाल में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गयी और 52 अन्य घायल हुए हैं। टीवी न्यूज चैनल ने सोमवार को अफगानिस्तान उपराष्ट्रपति अमरतुल्लाह सालेह का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने रविवार को विस्फोट में कम से कम नौ लोगों के […]