img-fluid

MP वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीजेपी से निष्कासित, लगे हैं कई गंभीर आरोप

October 29, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड (Madhya Pradesh Waqf Board) के पूर्व अध्यक्ष को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान (Shaukat Mohammad Khan) पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाने, न्यायालय में फर्जी कागजात और शपथ पत्र दाखिल करने का आरोप है। हाल ही में पुलिस ने शौकत पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। भोपाल के बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

दरअसल, एमपी वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता शौकत मोहम्मद खान पर समानांतर वफ्फ बोर्ड चलाने और न्यायालय में फर्जी कागज शपथपत्र दाखिल किया था। इसे लेकर धारा 420 समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शौकत खान पुलिस को चमका देकर लंबे समय से फरार चल रहा है।


शौकत खान को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की गई लेकिन वह अभी भी गिरफ्तर से दूर है। वहीं उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शौकत खान पर 10 हजार का इनाम घोषित किया हैं। उन्होंने एक आदेश जारी कर कहा कि जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

भोपाल बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने शौखत खान को पार्टी से बाहर कर दिया है। उन्होंने आदेश में लिखा- ‘आपके द्वारा किए गये आपराधिक कृत्य की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आपको संगठन की मर्यादा, सभ्यता एवं दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।’

Share:

  • 29 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Wed Oct 29 , 2025
    1. बंगाल में SIR पर अभिषेक बनर्जी की भाजपा और EC को चेतावनी, बोले- अगर एक भी वोटर कटे तो होगा बड़ा आंदोलन तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मतदाता सूची (voter list) के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा को लेकर मंगलवार को भाजपा (BJP) और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved