
नई दिल्ली/कोलकाता। काफी समय से देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और गहरे कोमा में चले गए हैं। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, और गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है। ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस संक्रमित
प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved