
डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने आज यानी बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। बता दे गंगवार (76) को सी.पी.राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल.खियांग्ते, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved