
इंदौर। ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में एक शख्स (person) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत रहस्य बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post-mortem report) आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। भंवरकुआं पुलिस (Bhanwarkuan Police) ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है।
पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने मृतक के बारे में पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग डायरी में अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आस पास के थानों में गुमशुदा लोगों के बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जाए और पता लगाया जाए कि वह ट्रांसपोर्ट नगर कैसे पहुंचा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved