
इंदौर में संगठन को नहीं मिली कोई सक्रिय महिला पदाधिकारी
इंदौर। भाजपा (BJP) ने कल अनुसूचित जाति और महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की कार्यकारिणी गठित कर दी। अजा मोर्चा में जहां इंदौर (Indore) से तीन नेताओं को लिया गया है, वहीं इंदौर जैसे शहर से एक भी महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की प्रदेश कार्यकारिणी के लायक नहीं मिली।
भाजपा (BJP) के प्रदेश संगठन ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी। अजजा में इंदौर (Indore) से केवल पूर्व पार्षद पुष्पेन्द्र चौहान (Pushpendra Chauhan) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया (Maya Narolia) ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी, जिसमें 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 7 प्रदेश मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष सहित 7 अन्य पदाधिकारी बनाए हैं, लेकिन ताज्जुब की बात रही कि इनमें इंदौर की एक भी महिला पदाधिकारी को जगह नहीं मिली है। केवल संभाग से बड़वानी (Barwani) की जया शर्मा को सहकोषाध्यक्ष जैसा मामूली पद दिया गया है। पिछली बार की कार्यकारिणी में इंदौर से श्रेष्ठा जोशी (Shrestha Joshi) को प्रदेश मंत्री बनाया था। इंदौर से महिला मोर्चा (Mahila Morcha) नगर अध्यक्ष के लिए भी कोई बड़ा नाम सामने नहीं आ रहा है। दूसरी ओर अजा मोर्चे में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रकाश जाटव (Prakash Jatav) ने इंदौर से शैलेष गिरजे को उपाध्यक्ष, भगवानसिंह परमार को महामंत्री तथा बलजीतसिंह चौहान को प्रदेश मंत्री बनाया है, जबकि अमर पिंडारकर (Amar Pindarkar) को सहसोशल मीडिया प्रभारी बनाया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved