मध्‍यप्रदेश

युक्रेन से मध्यप्रदेश के चार छात्र लौटे, चार और लौटेंगे


माता-पिता ने सरकार से लगाई थी बच्चों को वापस लाने की गुहार
इंदौर। रूस-युक्रेन तनाव (Russia Ukraine war) से वहां फंसे भारतीयों को विशेष उड़ानों से लाने का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भी कई छात्र वहां फंसे हैं, जो इन विशेष उड़ानों से लाए जा रहे हैं। आज रात पौने तीन बजे दिल्ली उतरी एयर इंडिया का उड़ान से मध्यप्रदेश के चार छात्र लौटे। वहीं, आज चार छात्र और आ रहे हैं।

एयर इंडिया (Air India) की विशेष उड़ानों से भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित अपने वतन लाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में कल रात पौने तीन बजे दिल्ली उतरी एयर इंडिया में  219 छात्रों की विशेष उड़ान से जबलपुर की काशवी तारे, खरगोन की आयुषी पटेल, नीमच की सृष्टि शर्मा और सीधी के शुभम द्विवेदी लौटे। वहीं आज आने वाली उड़ान से भोपाल के लोकेश पटेल, बैतुल के योगेश त्यागी, सतना के सनील पांडे और इंदौर की जैनिशा जैक लौटेंगी।



रूस और युक्रेन में युद्ध की खबरें आने के बाद से ही मध्यप्रदेश के वहां फंसे छात्रों के माता-पिता ने राज्य सरकार और भारत सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई थी। इंदौर के भी कई छात्र वहीं मेडिकल (MBBS studies) की पढ़ाई के लिए गए हैं, जिनके माता-पिता ने इंदौर सांसद के साथ ही सीएम हेल्पलाइन और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई थी कि उनके वहां फंसे बच्चों को सरकार सुरक्षित वापस लाए, जिसके बाद एयर इंडिया के साथ भारत सरकार ने ये विशेष अभियान शुरू किया और छात्र घर लौट पा रहे हैं।

Share:

Next Post

यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए लोग, जापानी अरबपति ने दिया 87 लाख डॉलर का दान

Sun Feb 27 , 2022
टोक्यो । यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब दुनिया भर के लोगों की सहानुभूति हिंसा का शिकार हो रहे यूक्रेन के लोगों के साथ बढ़ती जा रही है. कई संस्थाएं और व्यक्ति यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. ऐसे समय में जापान की ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी राकुटेन (Rakuten Group […]