img-fluid

दमोह-जबलपुर राजमार्ग के घाट पर तीन घंटे में चार वाहन पलटे

December 13, 2020
दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दमोह-जबलपुर मार्ग पर स्थित घाट पर रविवार सुबह तीन घंटे के भीतर चार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। इनमें से दो वाहन खाई में जा गिरे। हालांकि, इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ है। वाहन सवारों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को लोगों को वाहनों से सुरक्षित निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में दमोह-जबलपुर सीमा पर एक बड़ा घाट है, जहां अकसर सडक़ हादसे होते रहते हैं। रविवार सुबह रिमझिम बारिश की वजह से यहां तीन घंटे के भीतर चार हादसे हुए। सुबह करीब 6.00 बजे भोपाल से जबलपुर जा रही एक कार घाट पर रिमझिम बारिश होने के कारण अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गई। वाहन मोहम्मद शाह को कोई चोट नहीं आई। इसके आधे घंटे बाद एक बोलरो वाहन रहली से जबलपुर जाते समय घाट पर स्टेयरिंग फेल होने की वजह से पलट गया। बोलेरो में चार लोग सवार थे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। 
इसके एक घंटे बाद करीब 8.00 बजे भोपाल से जबलपुर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके थोड़ी देर बाद ही सागर से जबलपुर जा रहा एक पिकअप वाहन भी यहां अनियंत्रित हुआ और पलटी खाकर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को खाई से बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Share:

  • धौलपुर नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस में कडा मुकाबला

    Sun Dec 13 , 2020
    धौलपुर। नगर निकाय चुनाव में धौलपुर नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस में कडा मुकाबला रहा है। रविवार को धौलपुर पालीटैक्निक कालेज में हुई मतगणना में धौलपुर नगर परिषद में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। नगर परिषद धौलपुर के 60 वार्डों में से 22 में इंडियन नेशनल कांग्रेस, 22 में भारतीय जनता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved