
विजय मोदी, इंदौर: एक्टर और मॉडल ने अपने प्रोड्यूसर के साथ शुक्रवार को अपनी यूनिट के साथ हुई धोखाधड़ी की घटना बताते हुए एक युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल आरोपित युवती भी कभी इस गाने की यूनिट का हिस्सा थी और उसने बिना इजाजत गाना यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया, जिसकी शिकायत की गई है.
एक्टर और मॉडल अर्जुन पालीवाल और उनके प्रोड्यूसर ने बताया कि पिछले दिनों उनकी टीम द्वारा करीब साढ़े तीन लाख से अधिक की लागत का गाना रिकॉर्ड किया गया था. जिसे अधिकृत रुप से लांच करने के पूर्व ही गायकी अंकिता मिश्रा ने धोखे से वीडियो हथिया लिया और उसे यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया. इस मामले में फरियादियों ने कई दस्तावेजों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved