img-fluid

France के अरबपति और राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत

March 08, 2021

पैरिस ।  फ्रांस (French) के अरबपति और राजनेता (billionaire and politician) ओलिवियर डसॉल्ट (Olivier Dassault ) की हेलीकॉप्टर दुर्घटना ( helicopter crash)  में मौत हो गई है। संसदीय और जांच सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी है। ओलिवियर डसॉल्ट एक राजनीतिज्ञ थे, जो फ्रांस की नेशनल असेंबली में एक प्रतिनिधि के रूप में सेवारत थे।

फ्रांस के अरबपति और संसद के सदस्य राजनेता ओलिवियर डसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्विटर पर दी है।

मैक्रॉन ने कहा कि ओलिवियर डसॉल्ट फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, कानून निर्माता, स्थानीय निर्वाचित अधिकारी, वायु सेना में रहकर देश सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। डसॉल्ट 69 साल के थे। वह फ्रांसीसी अरबपति उद्योगपति सर्ज डसॉल्ट के सबसे बड़े बेटे थे, जिनकी समूह राफेल युद्धक विमानों का निर्माण करता है साथ ही इस समूह का ले फिगारो नाम का एक अखबार भी है।

2002 से वह रूढ़िवादी लेस रिपब्लिक पार्टी के लिए विधायक थे और इनके दो भाई और बहन थे। साथ ही परिवार के उत्तराधिकारी थे। उनके दादा मार्सेल, एक वैमानिकी इंजीनियर और प्रतिष्ठित आविष्कारक ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांसीसी विमानों में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रोपेलर विकसित किया था जो विश्वभर में प्रसिद्ध है।

 

Share:

  • इस देश मे अब सार्वजनिक जगहों पर बुर्का या नकाब नहीं पहना जाएगा

    Mon Mar 8 , 2021
      जेनेवा ।  स्विट्जरलैंड (Switzerland) में बुर्के पर बैन (Burqa ban) को लेकर चल रही बहस आखिरकार रविवार को खत्म हो गई और स्विस मतदाताओं (Swiss voters)  ने अपने मत देकर यह फैसला कर दिया कि देश में अब सार्वजनिक जगहों पर बुर्का या नकाब नहीं पहन सकेंगे। दरअसल, बुर्का सार्वजनिक स्थानों पर पहनने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved