img-fluid

ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले के बाद ट्रंप की दो टूक, बोले-हथियार डालें या मौत का सामना करें

February 28, 2026

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान (Iran) के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाते हुए उसे एक सीधी और सख्त चेतावनी दी है। अमेरिका और इस्राइल (US-Israel) की ओर से ईरान पर किए गए एक बड़े संयुक्त सैन्य हमले के बाद ट्रंप ने ईरान से साफ शब्दों में कहा है कि वह ‘अपने हथियार डाल दे या फिर निश्चित मौत का सामना करे’। यह बड़ी सैन्य कार्रवाई मुख्य रूप से ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू करने और मिसाइल विकसित करने से रोकने के लिए की गई है।

क्या है हमले का कारण, ट्रंप क्या बोले?
ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम और अमेरिकी रणनीति की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए दी। एक वीडियो संदेश साझा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर हुए अमेरिका-इस्राइल के संयुक्त हमले की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। ट्रंप ने अपने संदेश में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता और अमेरिका उसके परमाणु ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर देगा”।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के लोगों को ईरान के खतरनाक लोगों से बचाना है। 47 वर्षों से ईरानी शासन दुनिया और अमेरिका के निर्दोष लोगों को लिए खतरा बना हुआ है।

Share:

  • होली की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

    Sat Feb 28 , 2026
    धुलेंडी पर मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे-मालीपुरा धर्मशाला में हुई मीटिंग उज्जैन। कल शाम देवासगेट और कोतवाली थाना पुलिस ने मालीपुरा में नगर सुरक्षा समिति की बैठक रखी और बताया गया कि होली के दिन डांडों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्व पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। देवासगेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved