
पेरिस। अमेरिकी ओपन के विजेता डोमिनिक थीम कड़े संघर्ष के बाद फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। थीम ने फ्रांस के ह्यूगो गैस्टन को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4, 5-7, 3-6, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
थीम, जोकि फ्रेंच ओपन के पिछले दो संस्करणों के फाइनल में राफेल नडाल से हार गए थे, उन्होंने गैस्टन को पहले दो सेट में हरा दिया था, जिसके बाद उन्हें मैच जीतने के लिए सिर्फ एक सेट जीतने की जरूरत थी। मगर, गैस्टन ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट जीत लिए। हालांकि, आखिरी सेट में थीम ने बाज़ी मारी।
थीम अब क्वार्टर फाइनल में 12 वीं सीड अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन का सामना करेंगे, जिन्होंने एक अन्य मुकाबले में इटली के लोरेंजो सोनेगो को 6-1, 6-3, 6-4 से मात दी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved