भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फेसबुक पर महिला से दोस्ती, गुना से भोपाल आकर किया बलात्कार

भोपाल। पति से अलग हो जाने के बाद महिला खुद को अकेला महसूस कर रही थी इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती गुना के युवक से हो गई। दोनों क बीच वाट्सएप चैटिंग शुरू हो गई। इसके शादी का झांसा देकर युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। हाल में जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने महिला से बात करना ही बंद कर दिया। महिला ने इस मामले की शिकायत गुना के कोतवाली थाने में की थी। वहां से डायरी आने पर खजूरी सड़क पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजूरी सड़क थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने बताया कि 38 वर्षीय महिला भैंसाखेड़ी इलाके में रहती है। उसके तीन बच्चे हैं। चार पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला की फेसबुक पर विकास साहू नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच वाट्सएप पर चैटिंग भी होने लगी। नजदीकी संबंध हो जाने पर विकास ने महिला के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। चूंकि महिला का कानूनी रूप से भी अपने पति से अलगाव होने ही वाला था इसलिए वह शादी के सहमत हो गई। वर्ष 2018 में विकास महिला के घर पर आया तथा शादी की बात भी की। इसके बाद शादी का झांसा देते हुए उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। वह गुना से आकर कई-कई दिनों तक भोपाल में रुकता था तथा महिला के साथ ही रहता था। कुछ महीनों पहले जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो विकास ने महिला से बात करना ही बंद कर दिया। कई बार संपर्क करने की कोशिश करने के बाद भी जब विकास ने महिला का फोन रिसीव नहीं किया तो महिला उसके गुना स्थित घर पहुंच गई। वहां पर घर तो मिल गया लेकिन विकास नहीं मिला। घरवालों ने विकास के बारे में कुछ भी नहीं बताया तो महिला ने गुना के कोतवाली थाने में जाकर शिकायत कर दी। गुना पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद डायरी भोपाल भेज दिया। अब खजूरी सड़क पुलिस ने बलात्कार के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Share:

Next Post

माफिया मुहिम के नाम पर रसूखदारों और पैसों वालों की सुनवार्ई... आम आदमी खाक छानने को मजबूर

Thu Oct 22 , 2020
धोखाड़ी के प्रकरणों में पुलिस अपना रही तिहेरे मापदंड भोपाल। प्रदेश सरकार के आदेश पर माफिया मुहीम का आगाज सूबे के तमाम जिलों में किया गया था। जिसका मकसद गरीबों और आम आदमी को बदमाशों और माफिया के खौफ से निजात दिलाना था। वहीं राजधानी पुलिस ने माफिया मुहीम के तहत की जाने वाली कार्रवाई […]